गोल्फर अदिति पदक की दौड़ में बरकरार

टोक्यो। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक बृहस्पतिवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ टोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक ओलम्पिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। 23 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना कोर्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिति अपने दूसरे ओलम्प.......

मनिका बत्रा को जारी होगा कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने टोक्यो ओलम्पिक के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय की मदद लेने से इनकार करने के लिये मनिका बत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय किया है।  मनिका के कोच सन्मय परांजपे को टोक्यो में अभ्यास सत्र में आने की अनुमति दी गयी थी लेकिन उन्हें स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी और इस संबंध में किया गया आग्रह नामंजूर कर दिया गया था। इसके विरोध में मनिका ने एकल मैचों के दौरान टीम के कोच.......

अर्जेंटीना ने तोड़ा महिला हॉकी टीम का सुनहरा सपना

टोक्यो। अपनी दिलेरी और जुझारूपन से इतिहास रच चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलम्पिक में पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने बुधवार को सेमीफाइनल में 2-1 से जीत के साथ तोड़ दिया। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना नीदरलैंड से होगा।  भारतीय खिलाड़ियों के दिल इस हार से जरूर टूटे होंगे लेकिन उनका सिर फख्र से ऊंचा होगा क्योंकि ओलम्पिक जाने से पहले किसी ने उनके अंतिम चार में पहुंचने की कल्पना भी नहीं की थी। भारत .......

सेमीफाइनल में हारे रेसलर दीपक पूनिया

कांस्य पदक की उम्मीद कायम टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार ने इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल मे रवि ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायव नूरिस्लाम को हराया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में 5-9 पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। इस जीत के साथ उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया है।  रवि कुमार भारत के पांचवें पहलव.......

सुंदरगढ़ की दीप ग्रेस एक्का को उम्मीद भारत करेगा कमाल

रियो ओलम्पिक में भी कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद राउरकेला। हॉकी के गढ़ सुंदरगढ़ से एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का को टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। शुरुआती मैचों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से जिले के हॉकी प्रेमी मायूस थे, लेकिन सोमवार को विश्व में हॉकी के लिए सबसे मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को हराने पर इनमें काफी खुशी देखी गई। राउरकेला स्पोर्ट्स हॉस्टल एवं .......

शॉटपुट स्पर्धा में भारत को झटका

तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक का 12वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं बीता। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके तो पहलवान सोनम मलिक भी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गई हैं। मंगोलिया की पहलवान खुरेलखू बोलोर्टुया की हार के बाद उनका कांस्य पदक जीतने का सपना.......

लंदन और रियो में भी बेल्जियम ने रोकी थी हमारी राह

एक हैटट्रिक से टूटी गोल्ड की उम्मीद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में मंगलवार को भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। उसे बेल्जियम के हाथों 5-2 से करारी हार का सामना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है, जब बेल्जियम की टीम भारत की राह में रोड़ा बनी है। इससे पहले 2012 में लंदन ओलम्पिक और 2016 रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम बेल्जियम से पार नहीं पा सकी थी। बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर एलेक्जेंडर हे.......

गोपी सर ने बधाई दी, साइना ने नहीं: सिंधू

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने सोमवार को कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के बाद मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने उन्हें बधाई संदेश दिया जबकि सीनियर खिलाड़ी साइना नेहवाल से उन्हें बधाई नहीं मिली।  यह पूछने पर कि क्या पदक जीतने के बाद गोपीचंद और साइना ने उनसे बात की, सिंधू ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बेशक, गोपी सर ने मुझे बधाई दी। मैंने अब तक सोशल मीडिया नहीं देखा है। मैं धीरे-धीरे सभी.......

महिला हॉकी में ‘चक दे इंडिया!’

टोक्यो। ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नंबर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास रचा।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उस.......

हॉकी में 49 साल बाद सेमीफाइनल प्रवेश

टोक्यो। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलम्पिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही 41 साल में पहला पदक जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। भारत ने इससे पहले हॉकी में अपना आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था। तब मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे और शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था।  इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के .......